भारत ने फ्रांस के बोर्डो में आयोजित 15वें यूरोपीय बालिका गणित ओलंपियाड 2026 में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। मुंबई की श्रेया शांतनु मुंधादा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वे चार सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा थीं।
केरल की संजना फिलो चाको ने रजत पदक और तमिलनाडु की शिवानी भरत कुमार ने कांस्य पदक जीता। भारत ने 67 प्रतिभागी देशों में छठा स्थान हासिल करके अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।