फ़रवरी 23, 2025 1:49 अपराह्न | Honduras | India

printer

भारत ने भीषण तूफान सारा के मद्देनजर हांडुरास को 26 टन मानवीय सहायता भेजी

भारत ने भीषण तूफान सारा के मद्देनजर हांडुरास को 26 टन मानवीय सहायता भेजी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस खेप में चिकित्‍सीय उपकरण, ग्लूकोमीटर, ऑक्सीमीटर, दस्ताने, सीरिंज और तरल पदार्थ, कंबल, स्लीपिंग मैट और स्वच्छता किट सहित चिकित्सा आपूर्ति और आपदा राहत सामग्री शामिल है।