मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 29, 2025 1:58 अपराह्न

printer

भारत ने दुबई विश्व व्यापार केंद्र में आयोजित 32वें अरेबियन ट्रैवल मार्केट में महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज की

भारत ने वैश्विक यात्रा: बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से भविष्य के पर्यटन का विकास की थीम से 28 अप्रैल से पहली मई तक दुबई विश्व व्यापार केंद्र में आयोजित 32वें अरेबियन ट्रैवल मार्केट में महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज की है। इस कार्यक्रम में 161 देशों के 2,800 प्रदर्शक शामिल हुए। इसमें 55 हजार भागीदारों के शामिल होने की आशा की जा रही है।

   

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत सेवा निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा आय़ोजित अतुल्य भारत मंडप में टूर संचालकों, होटल समूहों और पर्यटन हितधारकों की मेजबानी की।ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, बिहार, गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश सहित कई भारतीय राज्यों ने अपनी यात्रा पेशकश का प्रदर्शन किया। संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अरेबियन ट्रैवल मार्ट के पहले दिन कई राज्य मंडपों और अतुल्य भारत मंडप का उद्घाटन किया। उन्होंने सउदी अरब के पर्यटन प्राधिकरण के प्रतिनिधियों के साथ संक्षिप्त वार्ता की। यह सीमापार सहयोग प्रयासों का एक संकेत है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत समुद्र से पहाड़ और जंगल से आधुनिक अवसंरचना तक विभिन्न आकर्षक स्थलों की पेशकश करता है। इस पेशकश में एक जीवंत पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र के लिए आवश्यक सभी तत्व हैं। उन्होंने कहा कि भारत विश्व के हर पर्यटक की आकांक्षाओं को पूरा करने की क्षमता रखता है। भारत देश की अतुल्य सुंदरता को देखने और यहां की यात्रा करने के लिए हर किसी को आमंत्रित करता है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….