मई 8, 2026 3:19 अपराह्न

printer

भारत विमान पट्टे और वित्तीय सहायता का उभरता वैश्विक केंद्र बन रहा: केन्‍द्रीय मंत्री राममोहन नायडू

केन्‍द्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि भारत विश्‍व के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजार के बाद अब विमान पट्टे पर देने और वित्‍तीय सहायता के मामले में एक प्रमुख वैश्विक स्‍थान बन रहा है।

   

श्री नायडू ने यह बात गुजरात के गांधीनगर में गिफ्ट सिटी में भारत विमान लिजिंग और वित्‍त पोषण के दूसरे चरण में मुख्‍य भाषण देते हुए कही। उन्‍होंने कहा कि भारत तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बनकर उभरा है। वर्ष 2026 में ही घरेलू यात्रियों की संख्‍या 19.10 करोड़ तक पहुंच गई। उन्‍होंने अनुमान व्‍यक्‍त किया कि मौजूदा 1100 वाणिज्यिक विमानों का बेड़ा 2035 तक तिगुना हो सकता है। उन्‍होंने संबंधित पक्षों से कहा कि विमानों को दीर्घकालिक वित्‍तीय बुनियादी ढांचा सम्‍पत्ति के रूप में देखें, जो विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए आवश्‍यक है।

   

श्री नायडू ने घोषाणा की कि क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के लिए लक्ष्‍यद्वीप में सी-प्‍लेन संचालन जल्‍द ही शुरू हो जाएगा। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला