मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 16, 2024 11:22 पूर्वाह्न

printer

भारत ने अंतिम टी-20 इंटरनेशनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से हराया

क्रिकेट में भारत ने आज जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में चौथे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चार मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली।

 

जीत के लिए 284 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 18.2 ओवर में 148 रन पर ढेर हो गई। इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में एक विकेट पर 283 रनों का विशाल स्कोर बनाया। तिलक वर्मा ने 47 गेंदों में 120 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने 56 गेंदों में 109 रनों का योगदान दिया।

 

दक्षिण अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। तिलक वर्मा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है