मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 1, 2025 9:03 पूर्वाह्न

printer

आतंकवाद से निपटने पर काहिरा में हुई मिस्र संयुक्त कार्य समूह की बैठक में भारत और मिस्र ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

 

आतंकवाद से निपटने पर मिस्र संयुक्त कार्य समूह की चौथी बैठक कल काहिरा में हुई। भारत के राजदूत के. डी. देवल और मिस्र के राजदूत वालिद अल-फिकी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में दोनों देशों की विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विदेश मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि बैठक के दौरान भारत और मिस्र ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। मिस्र ने सभी प्रकार की हिंसा का सामना करने में भारत को अपना पूरा समर्थन दोहराया और दोनों पक्ष आतंकवाद के सभी रूपों का मुकाबला करने के प्रयास और मजबूत करने पर सहमत हुए। दोनों देशों ने प्रौद्योगिकी, क्रिप्टोकरेंसी और साइबरस्पेस के आतंकी गतिविधियों के लिये उपयोग जैसी उभरती चुनौतियों पर चर्चा की। दोनों देशों ने धन शोधन, मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ द्विपक्षीय सहयोग और मजबूत करने तथा प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

08/09/24 | 8:10 अपराह्न