महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 11 वर्षों में महाराष्ट्र को प्रमुख परियोजनाओं के लिए यूपीए सरकार की तुलना में दस गुना अधिक धनराशि मिली है। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने और उसकी उपलब्धियों के सिलसिले में श्री फडणवीस ने मुम्बई में मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी परियोजनाओं के लिए साढे दस लाख करोड़ रूपये प्रप्त हुए। उन्होंने बताया कि 2004 से 14 के दौरान यूपीये सरकार से प्राप्त धनराशि की तुलना में यह 10 गुना अधिक है। मुख्यमंत्री ने बताया कि एक लाख 75 हजार करोड़ मूल्य की रेल परियोजनाओं और छह लाख करोड़ रूपये की बुनियादी सुविधाओं की परियोजनाओं पर राज्य में काम चल रहा है।