मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 8, 2025 1:54 अपराह्न

printer

2024 में सड़क-दुर्घटनाओं में क़रीब 1 लाख 80 हज़ार लोगों की मौतः नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में करीब 1 लाख 80 हजार लोगों की मृत्यु हुई है। श्री गडकरी ने कल नई दिल्ली में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों के साथ सड़क सुरक्षा पर बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

 

श्री गडकरी ने कहा कि हेलमेट न पहनने के कारण करीब 30 हजार लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि 66 प्रतिशत मौतें 18 से 34 आयु वर्ग के लोगों की हुई है। श्री गडकरी ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों के सामने उचित व्यवस्था न होने के कारण करीब दस हजार बच्चों की भी मृत्यु हुई है।

 

    श्री गडकरी ने कहा कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत सरकार दुर्घटना पीड़ितों को अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक की सहायता प्रदान करेगी। हिटएंडरन मामलों में मृतकों को लगभग दो लाख रुपये दिए जाएंगे।

 

    इस बीच, श्री गडकरी ने पूरे भारत में चालक प्रशिक्षण संस्‍थान स्थापित किये जाने के लिए एक योजना की घोषणा की। इसके अंतर्गत संस्थान की स्‍थापना के लिए प्रोत्‍साहन राशि उपलब्ध करायी जायेगी। स्‍वचालित परीक्षण केंद्र और चालक प्रशिक्षण संस्‍थान की एकीकृत अवसंरचना के लिए अतिरिक्‍त प्रोत्‍साहन राशि भी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि देश में कुशल चालकों की कमी है। सरकार और अधिक चालक प्रशिक्षण केंद्र स्‍थापित करने के लिये वचनबद्ध है।

 

    श्री गडकरी ने कहा कि सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों के साथ हुई बैठक में सड़क सुरक्षा पर प्राथमिक रूप से विचार विमर्श हुआ। परिवहन-क्षेत्र में बदलावों पर उन्‍होंने कहा कि बैठक में सभी मुद्दों, इनके समाधान तथा सड़क और परिवहन क्षेत्र में विकास के उपायों पर चर्चा हुई।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है