मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 12, 2024 9:17 अपराह्न | गुजरात-युवा सम्मेलन

printer

विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः डॉ. मनसुख मांडविया

 

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज अहमदाबाद में इम्पैक्ट विद यूथ कॉन्क्लेव 2024′ में श्री मांडविया ने कहा कि भारत एक युवा देश है और एक विकसित राष्ट्र के दृष्टिकोण को हासिल करना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है, लेकिन युवाओं को इसमें विशेष भूमिका निभानी है।

 

उन्‍होंने युवाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने और देश के लिए प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आग्रह किया। श्री मां‍डविया ने युवाओं को कौशल और रोजगार प्रदान करने की सरकार की वचनबद्धता की भी पुष्टि की।

 

उन्होंने प्रौद्योगिकी के उपयोग पर बल दिया और युवाओं से मेरा भारत पोर्टल‘ का अधिकतम उपयोग करने की अपील की। यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र भारत, यूनिसेफ, यूनिसेफ युवाह और एलिक्सिर फाउंडेशन द्वारा मंत्रालय के सहयोग से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है