मई 8, 2026 4:46 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के कार्यान्वयन और लंबित परियोजनाओं की हुई समीक्षा

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव राम सिंह ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय सरकारी संगठनों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रालय ने बताया कि समीक्षा में अधूरे कार्यों को पूरा करना, भौतिक इकाइयों को अद्यतन करना, उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना और वित्तीय मिलान शामिल थे। समीक्षा बैठक में योजना के जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन के दौरान केंद्रीय सरकारी संगठनों की समस्याओं और मंत्रालय को केंद्रीय सरकारी संगठनों के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला