मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 3, 2025 8:22 अपराह्न

printer

गृह सचिव गोविंद मोहन ने मणिपुर की दो-दिवसीय यात्रा पूरी की

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने आज मणिपुर की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी कर ली। कल इंफाल पहुंचे केंद्रीय सचिव ने चूड़ाचांदपुर जिले में राहत शिविरों का दौरा किया और वहां रहने वालों को राहत सामग्री वितरित की।

 

     बाद में श्री मोहन ने इंफाल पश्चिम जिले में राहत शिविरों का दौरा किया और आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने इन लोगों को सलाह दी कि वे अपनी आवश्यकताओं को शीघ्र और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित उपायुक्त को प्रस्तुत करें। उन्होंने राहत शिविरों में रहने वाले बच्चों के लिए खिलौने भी वितरित किए।

 

इसके बाद, केंद्रीय सचिव ने मणिपुर के राज्यपाल की अध्यक्षता में इंफाल में राजभवन में आयोजित एक समीक्षा बैठक में भाग लिया, जिसमें आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों के राहत और पुनर्वास, भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने और राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की गई।

 

    गृह सचिव ने कांगपोकपी और इंफाल पूर्व जिलों में स्थापित राहत शिविरों का भी दौरा किया। उन्होंने चयनित लाभार्थियों को राहत सामग्री और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

26/10/24 | 7:48 अपराह्न