मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 30, 2025 5:37 अपराह्न

printer

गृहमंत्री अमित शाह ने जम्‍मू-कश्‍मीर के पुंछ का दौरा कर गोलाबारी से प्रभावित लोगों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पाकिस्तान की ओर से हाल ही में की गई गोलाबारी से पीडि़त जम्मू-कश्मीर के नियंत्रण रेखा के निवासियों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की। गृह मंत्री ने कहा कि मौजूदा 90,000 भूमिगत बंकरों के अलावा सीमावर्ती समुदायों की सुरक्षा और सहायता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।

 

गोलाबारी में मारे गए पीड़ितों के परिजनों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद पुंछ शहर में एक सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि प्रशासन वर्तमान में प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। केंद्र सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

 

    उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसके दौरान सीमा पार आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया और नष्ट कर दिया गया। श्री शाह ने जोर देकर कहा कि ऑपरेशन का उद्देश्य केवल आतंकवादी शिविरों को नष्ट करना था, और इसमें पाकिस्तान के नागरिकों या सुरक्षा कर्मियों को निशाना नहीं बनाया गया।

 

उन्होंने कहा कि जवाब में, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नागरिक क्षेत्रों सहित धार्मिक स्थलों पर गोलाबारी की। श्री शाह ने यह भी कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य जारी रहेगा, जैसा कि 2014 से चल रहा है, और सुरक्षा बल आतंकवाद के खिलाफ अपने अभियान जारी रखेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान