मई 1, 2026 10:41 पूर्वाह्न

printer

पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में श्री मोदी ने कहा कि सरकार भगवान बुद्ध के आदर्शों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भगवान बुद्ध के विचार समाज में प्रसन्‍नता और एकता की भावना को मजबूत करेंगे। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलते हुए मानवता के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है। श्री शाह ने कहा कि भगवान बुद्ध का अमूल्य ज्ञान आने वाले युगों तक मानव सभ्यता को प्रकाशित करता रहेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला