मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 1, 2025 7:36 अपराह्न

printer

गृहमंत्री अमित शाह ने असम, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से संपर्क किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चार पूर्वोत्तर राज्यों-असम, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को, मानसून की भारी वर्षा के कारण आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से निपटने के लिए पूर्ण सहयोग देने की पेशकश की है।

 

    श्री अमित शाह ने आज राज्य के नेताओं से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और वादा किया कि केंद्र सरकार उन्‍हें सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर के लोगों की हर संभव मदद के लिए चट्टान की तरह खड़ी है।

 

 असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने श्री अमित शाह को उनकी चिंता और तत्काल सहायता की पेशकश के लिए धन्यवाद दिया।

 

राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्‍य आपदा मोचन बल, अग्निशमन सेवा दल और स्थानीय अधिकारियों सहित बचाव दल प्रभावित लोगों की मदद के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। अधिक बारिश की संभावना को देखते हुए, अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं और नुकसान को कम करने तथा राहत पहुंचाने के प्रयास जारी रखे हुए हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान