मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 1, 2025 5:27 अपराह्न

printer

गृहमंत्री अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर राष्ट्रीय-सुरक्षा को कमजोर करने का आरोप लगाया

गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों में अपनी सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आज एक रैली को संबोधित करते हुए श्री अमित शाह ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार की कड़ी आलोचना की।

 

उन्‍होंने  राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति का उल्‍लेख करते हुए, चुनाव के बाद की हिंसा, सीमा पार से घुसपैठ, भ्रष्टाचार और महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि को प्रशासनिक विफलता बताया। गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार लोकतंत्र को बनाए रखने में विफल रही है।

 

उन्‍होंने पिछले विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की मौत पर चिंता व्‍यक्‍त की। श्री अमित शाह ने विशिष्ट घटनाओं का नाम लिए बिना, तृणमूल कांग्रेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने का आरोप लगाया।

 

गृह मंत्री ने हाल में राज्‍य के नेताओं द्वारा केंद्रीय सैन्य अभियानों के विरोध में दिये गये कथित विवादित बयानो का उल्‍लेख किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान राष्‍ट्र के गौरव और नागरिकों की भावनाओं, दोनों के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाते हैं।

 

     श्री अमित शाह के इस भाषण को 2026 में पंश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के शुरुआती अभियान की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी उत्तर बंगाल जैसे क्षेत्रों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है, जहां उसे पहले भी चुनावी बढ़त मिली है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान