मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 9, 2025 6:37 अपराह्न

printer

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपातकालीन स्वास्थ्य प्रणालियों की तैयारियों की समीक्षा

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने आज स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपातकालीन स्वास्थ्य प्रणालियों की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। नई दिल्ली में आयोजित बैठक के दौरान, श्री नड्डा को देश भर में स्वास्थ्य प्रणालियों और संसाधनों को मजबूत करने के लिए उठाए गए तत्काल और व्यापक उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

 

अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को आवश्यक दवाओं, रक्त, ऑक्सीजन और ट्रॉमा केयर किट की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान और अन्य केंद्रीय सरकारी अस्पतालों ने आवश्‍यक चिकित्‍सा आपूर्ति के साथ ही डॉक्टरों और नर्सों उपलब्‍धता सुनिश्चित की है।

 

अस्पतालों को राज्य और जिला प्रशासन, सशस्त्र बलों और डॉक्टरों के क्षेत्रीय संघों तथा निजी क्षेत्र के अस्पतालों के साथ समन्‍वय से आपातकालीन प्रतिक्रिया नेटवर्क को मजबूत करने  करने की सलाह दी गई है।

 

    स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी  आपातकालीन प्रतिक्रिया चिकित्‍सा स्वास्थ्य प्रणालियां हर समय पर्याप्त रूप से सुसज्जित और कार्यात्मक हों। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि आवश्यक हो तो तत्काल आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्य सरकारों, विशेष रूप से सीमावर्ती राज्यों के साथ जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से संपर्क स्थापित किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और आपात स्थिति में सभी क्षेत्रों में निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

12/09/24 | 7:10 अपराह्न