मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 16, 2024 8:38 अपराह्न | Haryana Assembly elections

printer

हरियाणा विधानसभा चुनावः नामांकन वापिस लेने के आखिरी दिन कई बागी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया

हरियाणा विधानसभा चुनाव में आज नामांकन वापिस लेने के आखिरी दिन कई बागी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया। भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता राजीव जैन ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपना नामांकन वापिस ले लिया। राजीव जैन ने पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने से नाराज़ होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया था।

 

    उधर, पूर्व वित्त मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया। कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज संपत सिंह ने नलवा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था।

 

    सिरसा से भाजपा उम्मीदवार रोहतास जांगड़ा ने भी अपना नामांकन वापस लिया है। अब इस सीट पर बीजेपी निर्दलीय उम्‍मीदवार गोपाल कांडा का समर्थन करेगी। इसके पश्‍चात गोपाल कांडा ने रानियां विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार वापस ले लिया। गोपाल कांडा ने कहा कि उनकी पार्टी अभी भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है और चुनाव जीतने के बाद भाजपा के साथ मिल कर सरकार बनाएंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है