पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लीबिया के ग़दमिस बेसिन के एक क्षेत्र में तेल और गैस के नए भंडार की खोज के लिए ऑयल इंडिया लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में मंत्रालय ने बताया कि 8440 फुट तक तेल कुंआ खोदा गया और प्रतिदिन एक करोड़ तीस लाख घन फुट गैस का उत्पादन हासिल किया गया। श्री पुरी ने बताया कि ये खोज भारत की ऊर्जा कंपनियों की वैश्विक स्तर पर बढ़ती साख, रणनीतिक अंतर्राष्ट्रीय गठबंधनों के महत्व और राष्ट्रीय कंपनियों द्वारा विदेशों में अधिग्रहण की गई संपत्तियों के जरिए राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती देने की देश की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
News On AIR | अप्रैल 28, 2026 11:13 पूर्वाह्न
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लीबिया में भारतीय कंपनियों को तेल और गैस का नया भंडार मिलने पर बधाई दी