गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए विकसित गुजरात का लक्ष्य रखा है।
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संबोधन में कहा कि आजादी के साढ़े सात दशक पूरे कर भारत आजादी की शताब्दी की ओर आगे बढ़ रहा है और भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना साकार होने वाला है। उन्होंने कहा कि गुजरात ने सांस्कृतिक विरासत के साथ ‘विकास भी विरासत भी’ के आदर्श वाक्य को साकार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य विभिन्न क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
राज्य में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की उपस्थिति में कल खेड़ा के नडियाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।