मई 4, 2026 7:32 पूर्वाह्न

printer

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा – अमरीका उत्‍तर अटलांटिक गठबंधन में उसका सबसे महत्‍वपूर्ण भागीदार है

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा है कि अमरीका उत्‍तर अटलांटिक गठबंधन में उसका सबसे महत्‍वपूर्ण भागीदार है। कुछ ही दिन पहले मर्ज ने पश्चिम एशिया संघर्ष को ठीक से हैंडल न कर पाने के आरोप में अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प की आलोचना की थी। इसके बाद अमरीका ने कहा था कि वह जर्मनी से अपने पांच हजार से ज्‍यादा सैनिकों को हटा लेगा।

फ्रेडरिक ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि ईरान को किसी भी सूरत में परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इससे पहले उन्‍होंने कहा था कि होर्मूज जलडमरूमध्‍य को दोबारा खोलने और पश्चिम एशिया संघर्ष समाप्‍त करने के लिए जारी बातचीत में ईरान की रणनीति बेहतर साबित हो रही है।ट्रम्‍प ने इसकी आलोचना करते हुए कहा था कि मर्ज जर्मनी में लोकप्रिय नहीं रह गये हैं।