मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 11, 2025 6:39 अपराह्न

printer

अगले महीने से आधार से प्रमाणित आईआरसीटीसी-खाताधारक ही बुक कर सकेंगे ऑनलाइन तत्काल टिकट

रेल मंत्रालय ने कहा है कि अगले महीने से केवल वे उपयोगकर्ता ही भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम -आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप के माध्यम से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे, जिन्होंने आधार के साथ अपना खाता प्रमाणित किया है। ये कदम तत्काल टिकटों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी पहुंच सुनिश्चित करने और यात्रियों के हित को सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है।

 

    ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए 15 जुलाई से आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। बुकिंग के समय उपयोगकर्ता के मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी से प्रमाणीकरण किया जाएगा।

 

    एक साथ ज्यादा बुकिंग को रोकने के लिए, भारतीय रेलवे के अधिकृत टिकटिंग एजेंटों को बुकिंग विंडो के पहले 30 मिनट के दौरान तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह प्रतिबंध वातानुकूलित कोच के लिए, सुबह 10 बजे से साढे दस बजे तक और गैर-वातानुकूलित कोच के लिए, सुबह 11 बजे से साढे 11 बजे तक लागू होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान