मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 29, 2025 2:03 अपराह्न

printer

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भारत और अमरीका के बीच अंतर-एजेंसी चर्चा के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया

 
 
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ’21वीं सदी में भारत-अमरीका कॉम्पैक्ट-सैन्य साझेदारी, बढ़ते वाणिज्य और प्रौद्योगिकी के अवसरों को बढ़ावा देना’ विषय पर अंतर-एजेंसी चर्चा के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। वाशिंगटन में व्हाइट हाउस बैठक के अवसर पर उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पवन कपूर भी उनके साथ थे। बातचीत के दौरान ट्रस्ट पहल को लागू करने, रक्षा तथा ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने और क्वाड, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा तथा भारत, इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात और अमरीका- आई2यू2 की गतिविधियों को विस्तार देने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
 
 
विक्रम मिसरी ने उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लांडाउ के साथ भी बैठक की। उन्होंने भारत-अमरीका द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की और प्राथमिकताओं को साझा किया। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि प्रौद्योगिकी-व्यापार और प्रतिभा 21वीं सदी में भारत तथा अमरीका के बीच साझेदारी को विस्तार देंगे। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान