मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 3, 2025 1:23 अपराह्न

printer

नाटो देशों के विदेश मंत्री आगामी शिखर सम्‍मेलन की तैयारी के लिए कल बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्‍स में बैठक करेंगे

 
 
उत्‍तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल देशों के विदेश मंत्री आगामी शिखर सम्‍मेलन की तैयारी के लिए कल बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्‍स में बैठक करेंगे। शिखर सम्‍मेलन नीदरलैण्‍ड्स के हेग शहर में आयोजित होना है।
 
 
बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में नाटो के महासचिव मार्क रूट ने रक्षा निवेश में वृद्धि के महत्‍व पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि यह गठबंधन के भविष्‍य के लिए आवश्‍यक है। उन्‍होंने यूक्रेन के लिए नाटो की मजबूत प्रतिबद्धता की पुष्टि की तथा सुरक्षा सहायता के रूप में 20 अरब यूरो की घोषणा की।
 
 
श्री रूट ने बढ़ते वैश्विक खतरों का उल्‍लेख भी किया। नाटो के मंत्री हिन्‍द-प्रशान्‍त साझेदारों तथा यूक्रेन के विदेशमंत्री आंद्री सायबिहा और नाटो-यूक्रेन परिषद में यूरोपीय संघ के उच्‍च प्रतिनिधि काजा कलास के साथ भी बैठक करेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

14/08/24 | 9:24 पूर्वाह्न