नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया है कि एयर इंडिया की उड़ान एआई-171 के दुखद हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट एक महीने में जारी होने की संभावना है। गुजरात में गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में विमान पट्टे और वित्तपोषण शिखर सम्मेलन के दौरान श्री नायडू ने कहा कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो पूरी तरह से और पारदर्शी तरीके से जांच कर रहा है।
श्री नायडू ने कहा कि मंत्रालय स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और एयरलाइन को मुआवजे की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा प्रभावित परिवारों के साथ सक्रिय संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया है।
पिछले वर्ष 12 जून को लंदन जा रहा बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद अहमदाबाद के एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी।