मई 1, 2026 7:56 अपराह्न | European Parliament

printer

यूरोपीय संसद ने चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ की कड़ी निंदा की

यूरोपीय संसद ने चीन के नए कानून एथनिक यूनिटी लॉ की कड़ी निंदा की है और कहा है कि यह तिब्बती लोगों की सांस्कृतिक, धार्मिक और भाषायी धरोहर को सुनियोजित ढ़ंग से मिटाने का प्रयास है। एक जुलाई से प्रभावी होने वाले कानून में सार्वजनिक स्तर पर चीन की विचारधारा और मंदारिन भाषा को अन्य भाषाओं पर प्राथमिकता देना है। इस कानून की निंदा का प्रस्ताव यूरोपीय संसद में बहुमत से इसी सप्ताह पारित किया गया। इसके पक्ष में चार सौ 39 सांसदों ने वोट दिया जबकि 52 विपक्ष में और 71 अनुपस्थित रहें।