मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 10, 2025 7:54 अपराह्न

printer

यूरोपीय नेताओं ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ रूस-यूक्रेन के बीच 30 दिनों के युद्ध-विराम पर चर्चा की

यूरोपीय नेताओं ने आज अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में सोमवार से रूस और यूक्रेन के बीच तीस दिन के युद्ध विराम पर चर्चा की गई। ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड के नेताओं ने कीव में शांति वार्ता के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की।

 

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने रूस से यूक्रेन में बिना शर्त युद्ध विराम स्वीकार करने का आह्वान किया।

 

    यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यूक्रेन और सभी सहयोगी सोमवार से शुरू होने वाले युद्ध विराम के लिए तैयार हैं।

 

    ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टारमर, फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, जर्मन चांसलर मर्ज़ और पोलैंड के प्रधानमंत्री टस्क पहली बार एक साथ यूक्रेन की यात्रा पर आए हैं।

 

    इससे पहले क्रेमलिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यूक्रेन के सहयोगियों को युद्ध विराम होने से पहले यूक्रेन को हथियार भेजना बंद कर देना चाहिए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….