सितम्बर 19, 2025 9:56 अपराह्न | Election Commission de-listed 474 unrecognised political parties

printer

निर्वाचन आयोग ने 474 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटाया

निर्वाचन आयोग ने मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में 474 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटा दिया है। इन पार्टियों ने 2019 से एक भी चुनाव नहीं लड़ा है, जिसके कारण आयोग ने यह निर्णय लिया है। इस प्रक्रिया के पहले चरण में, आयोग ने पिछले महीने 334 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटा दिया था। आयोग ने पिछले दो महीनों में 808 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटा दिया है।

आयोग ने बताया कि 359 ऐसे पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की पहचान की गई है, जिन्होंने पिछले तीन वित्तीय वर्षों में निर्धारित समय अवधि के भीतर अपने वार्षिक लेखापरीक्षित खाते जमा नहीं किए हैं। ये देश भर के 23 विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन कार्यालयों को इन दलों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।