केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सुशासन के जरिए विकसित भारत पर जोर दिया है। तेलंगाना के हैदराबाद में एनडीए सरकार की 11 साल की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।
श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सुशासन के जरिए देश को विकसित बनाना है। उन्होंने कहा कि देश के पास अब एक मजबूत रक्षा प्रणाली है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्र पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मना रहा है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार समाज की बेहतरी, महिला विकास, सामुदायिक उत्थान, राज्यों के कल्याण, ग्रामीण विकास और कृषि प्रगति के लिए समर्पित है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है और देश आत्मनिर्भर बन रहा है।