केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में भारत में नीदरलैंड्स की राजदूत मारिसा गेरार्ड्स से मुलाकात की और उच्च शिक्षा और अनुसंधान में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। श्री प्रधान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और नीदरलैंड्स प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सुनियोजित सहयोग की दिशा में काम करेंगे। इन क्षेत्रों में हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, शहरी विकास और कृषि शामिल हैं। श्री प्रधान ने कहा कि यह साझेदारी भविष्य के लिए वैश्विक स्तर पर जुड़े, नवाचार-संचालित शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
News On AIR | मई 7, 2026 10:01 अपराह्न
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और नीदरलैंड्स की राजदूत के बीच शिक्षा एवं अनुसंधान सहयोग पर चर्चा