श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफल से भेंट की। डॉ. मांडविया ने बताया कि दोनों नेताओं ने श्रमिक कल्याण और रोजगार के लिए सशक्त डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के निर्माण के लिए सहयोग पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्री रामफल ने भारत के राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल के बारे में विशेष रुचि दिखाई। डॉ० मांडविया ने कहा कि भारत वैश्विक श्रमिक कल्याण, गतिशीलता और व्यापक सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मित्र देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
News On AIR | मई 7, 2026 5:52 अपराह्न
मनसुख मांडविया और मॉरीशस के विदेश मंत्री के बीच श्रमिक कल्याण और रोजगार सहयोग पर चर्चा