मई 7, 2026 2:12 अपराह्न

printer

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए किसानों का विकास आवश्यक: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए किसानों का विकास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बागवानी क्षेत्र के सभी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विशेष कार्य बल गठित किया जाएगा।

लखनऊ में फ्रूट होराइजन-2026 सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में श्री चौहान ने कहा कि भारत  में वर्तमान में लगभग एक हज़ार एक सौ 29 लाख मीट्रिक टन फलों की पैदावार हो रही है और देश से लगभग 14 लाख मीट्रिक टन फलों का निर्यात होता है। उन्होंने कहा कि अधिक निर्यात के लिए फलों को लम्बे समय तक सुरक्षित रखने की क्षमता को बढ़ाना आवश्यक है।

श्री चौहान ने कहा कि फल उत्पादन के साथ-साथ सरकार किसानों को लाभ के लिए फलों की गुणवत्ता में सुधार, उनके प्रसंस्करण और निर्यात पर भी ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए समुचित नर्सरी स्थापित करना भी ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि सरकार की उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नौ, बागवानी उत्‍पाद केंद्र स्थापित करने की योजना है। इनमें से एक केंद्र उत्तर प्रदेश में स्थापित किया जाएगा।

श्री चौहान ने कहा‍ कि उत्तर प्रदेश के आम अब रूस को निर्यात किए जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों ने भी विभिन्न भारतीय फलों के लिए अपने बाजार खोल दिए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला