अप्रैल 20, 2026 7:16 अपराह्न | Delhi Police

printer

दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आज साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने एक पीड़िता को व्हाट्सएप के जरिए निवेश का झांसा देकर, 2 लाख रुपए तक की ठगी की। इस मामले में आगे जांच जारी है।