अप्रैल 10, 2026 7:09 अपराह्न | Delhi Police

printer

दिल्ली पुलिस ने खाद्य मिलावट मामले में एक आरोपी को कापसहेड़ा बॉर्डर से गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने खाद्य मिलावट मामले में एक आरोपी को कापसहेड़ा बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रतिदिन उपयोग में आने वाले एक्सपायर्ड खाद्य और पेय पदार्थों सहित कॉस्‍मेटिक वस्‍तुओं को नकली लेबल लगाकर बाजार में दोबारा बेचता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से बरामद हुए लगभग नौ सौ किलोग्राम किराने का सामान और दो हजार किलोग्राम डेयरी उत्पादों को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में, तय प्रक्रियाओं के अनुसार नष्ट कर दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला