रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में वियतनाम के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि भारत वियतनाम के साथ अपने दीर्घकालिक संबंधों को महत्व देता है।
उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में भारत और वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया गया। रक्षा मंत्री ने कहा कि हाल के घटनाक्रम इस सहयोग में सकारात्मक गति को दर्शाते हैं। श्री सिंह ने कहा कि वे रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए तत्पर हैं।