अप्रैल 30, 2025 6:43 पूर्वाह्न

printer

क्रिकेट: आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया

 
आईपीएल टी20 क्रिकेट में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हरा दिया। कल रात नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। फाफ डु प्लेसिस ने 62 रन और कप्तान अक्षर पटेल ने 43 रन बनाए। 
 
 
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सुनील नारायण ने तीन और वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिये। अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और एंड्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया। सुनील नारायण को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। 
 
 
इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंगकृष रघुवंशी ने 44 रन बनाए। 
 
 
आज शाम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला