मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 22, 2025 7:16 पूर्वाह्न

printer

क्रिकेट: आईपीएल में गुजरात टाइटन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रन से हराया

 

आईपीएल टी20 क्रिकेट में कल रात गुजरात टाइटन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 39 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटन्स के 198 रन के जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन ही बना पाई। कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतक बनाया।

 

इससे पहले, गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 90 रन की शानदार पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। साई सुदर्शन ने 52 रनों का योगदान दिया। गुजरात 12 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है जबकि कोलकाता छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दिल्ली फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर और लखनऊ पांचवें स्थान पर है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

11/09/24 | 7:28 अपराह्न