आंध्र प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एन. रामा नायडू ने कहा है कि राज्य सरकार ने आगामी खरीफ मौसम से पहले नहरों की मरम्मत, गाद निकालने और रखरखाव कार्यों के लिए 397 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
श्री नायडू ने कहा कि कृषि भूमि को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सिंचाई शुरू होने से पहले ये कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले 20 महीनों में सिंचाई क्षेत्र में संचालन और रखरखाव कार्यों के लिए एक हजार एक सौ करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
श्री नायडू ने कहा कि नहरों से गाद निकालना, खुदाई करना और अवरोध हटाना प्राथमिकता के आधार पर किए जाने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की प्रगति पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे निर्धारित समय पर पूरे हो जाएं।