दिल्ली में आज दिनभर बादल छाये रहे जिससे दोपहर में लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच दशमलव छह डिग्री कम 34 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से शून्य दशमलव सात डिग्री कम 27 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाये रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।