मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 29, 2025 2:20 अपराह्न

printer

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान कल से सिंगापुर के दौरै पर रहेंगे

 
 
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान कल से सिंगापुर के दौरै पर रहेंगे। वे वहां इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज के हर वर्ष आयोजित होने वाले शांगरी-ला संवाद के 22वें संस्करण में भाग लेंगे। जनरल चौहान 3 दिन की इस यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, ब्रिटेन और अमरीका सहित कई अन्य देशों के रक्षा बलों के प्रमुखों तथा वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
 
 
शांगरी-ला संवाद एशिया का प्रमुख रक्षा और सुरक्षा शिखर सम्मेलन है, जो दुनिया भर के रक्षा मंत्रियों, सैन्य प्रमुखों, नीति निर्माताओं तथा रणनीतिक विशेषज्ञों को एक मंच प्रदान करता है। इस सम्मेलन में 40 देशों के नेता हिंद-प्रशांत सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। यह बैठक रक्षा सहयोग को सशक्त बनाने, आपसी सुरक्षा हितों पर चर्चा करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

26/10/24 | 7:48 अपराह्न