भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति बी आर गवई के नाम की सिफारिश की है। न्यायमूर्ति गवई सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और उनके नाम की सिफारिश केन्द्रीय कानून मंत्रालय को की गई है।
वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति खन्ना का कार्यकाल 13 मई को समाप्त हो जाएगा।