मई 6, 2026 7:07 अपराह्न

printer

पुद्दुचेरी में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा प्रणाली के अंतर्गत पंजीकरण के लिए विशेष शिविर का होगा आयोजन

पुद्दुचेरी के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में इस महीने से केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा प्रणाली के अंतर्गत पंजीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। लाभार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे शिविरों में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए अनिवार्य ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें।

नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता कार्य विभाग के अनुसार डिजिटल वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी पंजीकरण अनिवार्य है। जिन लाभार्थियों ने ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है, उन्हें अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड के साथ नजदीकी सामान्य सेवा केंद्रों पर जाने के लिए कहा गया है। यह प्रक्रिया नि:शुल्क होगी।

अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत प्रदान की गई डिजिटल मुद्रा जारी होने की तिथि से तीन महीने तक वैध रहेगी और लाभार्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर अपने हकदार राशन की खरीद के लिए इसका उपयोग करना चाहिए।

खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा इस वर्ष 26 फरवरी को केंद्र शासित प्रदेश में शुरू किये गये केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा आधारित प्रणाली राशन कार्ड धारकों के लिए पूर्व में लागू प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण नकद प्रणाली का स्थान लेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला