राष्ट्रीय

अगस्त 11, 2025 2:11 अपराह्न

views 18

भाजपा सांसद अरुण सिंह ने विपक्षी दलों पर निर्वाचन आयोग की छवि खराब करने का आरोप लगाया

  भारतीय जनता पार्टी के सांसद अरुण सिंह ने विपक्षी दलों पर निर्वाचन आयोग की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।

अगस्त 11, 2025 2:05 अपराह्न

views 21

सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा राष्‍ट्रीय फिल्‍म विकास निगम द्वारा आयोजित देशभक्ति फिल्‍म महोत्‍सव नई दिल्‍ली में शुरू

सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा राष्‍ट्रीय फिल्‍म विकास निगम द्वारा आयोजित देशभक्ति फिल्‍म महोत्‍सव आज से नई दिल्‍ली में शुरू हो गया है। यह महोत्‍सव स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 अगस्‍त तक सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय महोत्‍सव का उद्द...

अगस्त 11, 2025 2:02 अपराह्न

views 21

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र, सिक्किम और उत्‍तराखंड में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र, सिक्किम और उत्‍तराखंड में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। इसी प्रकार की स्थिति हरियाणा, चंडी...

अगस्त 11, 2025 2:18 अपराह्न

views 26

भाजपा ने निर्वाचन प्रक्रिया के विरूद्ध आधारहीन आरोप लगाने और झूठ फैलाने के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया

भारतीय जनता पार्टी ने आज देश में निर्वाचन प्रक्रिया के विरूद्ध आधारहीन आरोप लगाने और झूठ फैलाने के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया। नई दिल्‍ली में आज एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता धर्मेन्‍द्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस कभी ईवीएम की पारदर्शिता ...

अगस्त 11, 2025 1:15 अपराह्न

views 22

देश में वन्‍यजीव पर्यावास के संरक्षण और प्रबंधन के लिए एकीकृत वन्‍यजीव पर्यावास विकास योजना कार्यान्वित कर रही है सरकार: केंद्रीय मंत्री भूपेन्‍द्र यादव

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने कहा है कि सरकार देश में वन्‍यजीव पर्यावास के संरक्षण और प्रबंधन के लिए एकीकृत वन्‍यजीव पर्यावास विकास योजना कार्यान्वित कर रही है। लोकसभा में आज एक प्रश्‍न के उत्‍तर में श्री यादव ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत केन्‍द्र मानव-वन्‍यजीव टकराव के ...

अगस्त 11, 2025 12:02 अपराह्न

views 20

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्षी दलों के हंगामे के बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्‍थगित

    संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्‍न मुद्दों पर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है। राज्‍यसभा की कार्यवाही आज सुबह जब 11 बजे शुरू हुई तो उपसभापति हरिवंश ने शून्‍यकाल चलाने की कोशिश की। लेकिन विपक्षी सदस्‍यों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्...

अगस्त 11, 2025 1:06 अपराह्न

views 146

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में सांसदों के लिए नवनिर्मित 184 बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी भारत अपनी जिम्‍मेदारियों के प्रति संवेदनशील है और विकास के लिए आकांक्षी है। उन्‍होंने कहा कि 2014 के बाद अब तक स...

अगस्त 11, 2025 8:23 पूर्वाह्न

views 24

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता अत्‍याधुनिक तकनीक और रक्षा उत्‍पादन में मेक इन इंडिया पहल के कारण हुई

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय अत्‍याधुनिक प्रौद्योगिकी और रक्षा उत्‍पादन में 'मेक इन इंडिया' पहल को दिया है। बंगलुरू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया ने नए भारत के उस नए रूप को देखा जब देश की सशस्‍त्र सेनाओं ने सीमा पार आतंकवादी ठि...

अगस्त 11, 2025 8:05 पूर्वाह्न

views 30

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न राज्यों में बारिश का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने आज इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है। वहीं दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब,...

अगस्त 11, 2025 11:40 पूर्वाह्न

views 26

प्रधानमंत्री आज नई दिल्‍ली में सांसदों के लिए नव-निर्मित बहुमंजिला फ्लैटों का लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए बने 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री इस आवासीय परिसर में सिंदूर का पौधा भी लगाएंगे। वे श्रमजीवियों से भी बातचीत करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला