अंतरराष्ट्रीय

मई 27, 2024 8:06 पूर्वाह्न

views 18

गीतानॉस नौसेदा भारी मतों के साथ फिर चुने गए  लिथुआनिया के राष्ट्रपति 

लिथुआनिया के निवर्तमान राष्ट्रपति गीतानॉस नौसेदा ने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में अपनी प्रतिद्वंद्वी इंग्रिदा सिमोनयेट को हराकर जीत हासिल की है। लिथुआनिया के निर्वाचन आयोग - वीआरके की घोषित नवीनतम आंकड़ों के अनुसार श्री नौसेदा को 74 दशमलव चार-तीन प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन मिला है जबकि इंग्रिदा 24 ...

मई 26, 2024 8:02 अपराह्न

views 25

बांग्लादेश में चक्रवात रेमाल को देखते हुए लगभग आठ लाख लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित निकाला गया

बांग्लादेश में चक्रवात रेमाल को देखते हुए लगभग आठ लाख लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित  निकाला गया है। आधिकारिक सूत्रों ने ढाका में बताया है कि देश के तटीय क्षेत्र में 4000 चक्रवात आश्रय स्थलों से लोगों को निकालने के लिए वालंटियर तैनात किये गये हैं।

मई 26, 2024 8:01 अपराह्न

views 19

लाओस से ओडिशा के सात कामगार और छह भारतीय युवाओं को सफलतापूर्वक निकालकर स्‍वदेश भेज दिया गया

लाओस में भारतीय दूतावास ने कहा है कि लाओस के अत्‍तापीयू प्रांत में एक काष्‍ठ कारखाने से ओडिशा के सात कामगार और बोकेओ प्रांत में गोल्‍डन ट्रिंगल स्‍पेशल इकनोमिक जोन से छह भारतीय युवाओं सहित 13 भारतीयों को सफलतापूर्वक निकालकर स्‍वदेश भेज दिया गया है। दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा है कि लाओ ...

मई 26, 2024 7:55 अपराह्न

views 3

व्लादिमिर जेलेंस्की ने जो बाइडेन और शी जिंनपिंग से स्विटजरलैंड में होने वाली शिखर बैठक में शामिल होने की अपील की

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के नेता शी जिंनपिंग से 15 और 16 जून को स्विटजरलैंड में होने वाली शिखर बैठक में शामिल होने की अपील की है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाले गये एक वीडियो में श्री जेलेंस्की ने कहा कि 80 से अधिक देश इस बैठक में शामिल होंगे...

मई 26, 2024 7:17 अपराह्न

views 17

पापुआ न्‍यू गिनी में भूस्‍खलन में लगभग 670 लोगों के दबे होने की आशंका

संयुक्‍त राष्‍ट्र के अधिकारियों ने बताया है कि पापुआ न्‍यू गिनी में एक विनाशकारी भूस्‍खलन में लगभग 670 लोगों के दबे होने की आशंका है। इस आपदा से  एंगा प्रांत के काओकलम के दूरदराज का गांव प्रभावित हुआ है। यह गांव राजधानी पोर्ट मोरेस्‍बी से लगभग 600 किलोमीटर पश्चिमोत्‍तर में स्थि‍त है। यह भूस्‍खलन शु्...

मई 26, 2024 5:52 अपराह्न

views 26

भारतीय हज यात्री जेद्दाह हवाई अड्डे पहुंचे

भारतीय हज यात्री आज हज यात्रा के लिये जेद्दाह हवाई अड्डे पहुंचे। ऐसा पहली बार हुआ है जब ये हज यात्री मक्‍का के लिये बस के बजाय हाई स्‍पीड हरमैन ट्रेन से रवाना हुए। जेद्दाह में भारत के महावाणिज्‍य दूतावास ने सउदी अरब के संबंधित अधिकारियों के साथ भारत के हज यात्रियों के लिए यह आरामदायक यात्रा उपलब्‍ध ...

मई 25, 2024 7:28 अपराह्न

views 21

अनसूया सेनगुप्ता फ्रांस के कान फिल्म समारोह में सर्वोत्तम अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं

      अभिनेत्री अनसूया सेनगुप्ता फ्रांस के कान फिल्म समारोह में सर्वोत्तम अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म द शेमलेस के लिए अनसर्टेन रिगार्ड श्रेणी में मिला है। इस फिल्म का निर्देशन बुल्गारिया के कॉन्सटैटिन बोजानोव ने किया है।     समारोह में, भारतीय फिल...

मई 25, 2024 5:03 अपराह्न

views 19

कार्ड से भुगतान के लिए भारत की रू-पे सेवा मालदीव में जल्‍दी ही शुरू होगी

      कार्ड से भुगतान के लिए भारत की रू-पे सेवा मालदीव में जल्‍दी ही शुरू होगी। इससे मालदीव की मुद्रा रुफिया को मजबूती मिलने की संभावना है।     मालदीव की मीडिया में, आर्थिक विकास और व्‍यापार मंत्री मोहम्‍मद सईद के हवाले से कहा गया है कि रु-पे सेवा शुरु करने का उद्देश्‍य अमरीकी डॉलर पर निर्भरता कम कर...

मई 25, 2024 1:07 अपराह्न

views 16

पापुआ न्यू गिनी के उत्तरी क्षेत्र में विनाशकारी भूस्खलन में 300 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका

पापुआ न्यू गिनी के उत्तरी क्षेत्र में विनाशकारी भूस्खलन में 300 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। कल राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में हुए भूस्खलन में 1100 से अधिक घर दब गए। इस दुर्घटना में इस प्रांत के मुलिताका क्षेत्र में छह से अधिक ...

मई 25, 2024 12:02 अपराह्न

views 20

पाकिस्तान में भीषण गर्मी का प्रकोप, कई स्थानों पर तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा  

पाकिस्तान में भीषण गर्मी पड़ रही है। अस्पतालों में गर्मी से पीड़ित हजारों मरीजों का इलाज चल रहा है। इस बीच देश में कई स्थानों पर तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पाकिस्तान सरकार की जलवायु परिवर्तन प्रमुख रोमिना आलम ने कहा है कि देश में गर्मी लगातार चौथे दिन जारी है और इसके अगले एक सप्ताह त...