मध्य अफ्रीकी देश चाड में बोको हराम आतंकवादियों ने एक सैन्य अड्डे पर हमला किया। इसमें 23 सुरक्षाकर्मी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। यह हमला सोमवार रात चाड झील के किनारे एक सैन्य अड्डे पर हुआ। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस समूह ने कई हजार लोगों की हत्या की है और लाखों लोगों को विस्थापित किया है। चाड झील के आसपास सैनिकों पर हमलों के साथ-साथ इस गिरोह ने अपहरण की घटनाओं को भी अंजाम दिया है। इनमें अक्टूबर 2024 का वह हमला भी शामिल है जिसमें लगभग 40 सैनिक मारे गए थे।
News On AIR | मई 6, 2026 2:11 अपराह्न
मध्य अफ्रीकी देश चाड में बोको हराम आतंकवादियों ने एक सैन्य अड्डे पर हमला किया