भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ मिलकर आज तमिलनाडु विधानसभा चुनाव और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान में नागरिकों से उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों राज्यों के युवा मतदाताओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।
उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पवित्र कर्तव्य में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। श्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव का यह चरण न केवल वर्तमान बल्कि राज्य के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।