अप्रैल 24, 2026 12:05 अपराह्न

printer

बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विश्वास मत पेश करेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र के दौरान विश्वास मत पेश करेंगे। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सत्र सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा, इस दौरान मुख्यमंत्री विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे।
 
सभी मंत्रियों और विधायकों को उनकी संबंधित पार्टियों द्वारा सदन की कार्यवाही में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जिसके बाद उन्हें विधानसभा में विश्वास मत प्राप्त करना है। 
 
243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में बांकीपुर विधायक नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की संख्या 201 है। यह बहुमत के आवश्यक 122 के आंकड़े से काफी अधिक है।