मार्च 20, 2026 8:07 पूर्वाह्न

printer

भूपतिराजु अनमिश वर्मा ने सात ज्वालामुखी चोटियों पर सबसे तेज चढ़ाई का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

भारत के भूपतिराजु अनमिश वर्मा ने सात ज्वालामुखी चोटियों पर सबसे कम समय में चढ़ाई करने का रिकॉर्ड बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम निवासी अनमिश ने इन चोटियों पर 92 दिन, 4 घंटे और 45 मिनट में चढ़ाई की। उन्होंने 23 अक्टूबर 2024 को रूस में माउंट एल्ब्रस पर चढ़ाई शुरू की थी और 23 जनवरी 2025 को अंटार्कटिका में सातवीं चोटी माउंट सिडली पर पहुंचे।