फ़रवरी 6, 2026 10:28 पूर्वाह्न

printer

बांग्लादेश: तारिक रहमान ने जमात-ए-इस्लामी पर अत्याचारी बनने का आरोप लगाया

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने जमात-ए-इस्लामी पर अत्याचारी बन जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता इस महीने की 12 तारीख को प्रस्तावित आम चुनाव से पहले लोकतंत्र, महिलाओं की गरिमा और मतदान के अधिकारों को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं।

तारिक ने बारीशाल और फरीदपुर की रैलियों में कहा कि सत्तावादी शासन के खिलाफ वर्षों के संघर्ष के बाद जमात-ए-इस्लामी का एक नए उत्पीड़क के रूप में उभरना चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि समूह के एक नेता ने हाल ही में बांग्लादेशी महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया था जो एक खतरनाक मानसिकता का संकेत है।