नवम्बर 30, 2024 8:22 अपराह्न

views 173

सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के तीन कर्मियों को रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो ने शिकायतकर्ता से एक लाख रूपये की रिश्‍वत लेने के आरोप में दिल्‍ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक, एक हैड कांस्‍टेबल और एक कांस्‍टेबल को गिरफ्तार किया है। रिश्‍वत में कुल ढाई लाख रूपये की मांग की गई थी। ब्‍यूरो ने कल इस मामले में शिकायत दर्ज की। तीनों आरोपियों के निवास और कार्यालय ...

नवम्बर 30, 2024 8:42 अपराह्न

views 22

चक्रवाती तूफान फेंजल: तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश में तेज वर्षा और ऊंची लहरें उठने की आशंका

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में स्थित चक्रवाती तूफान फेंजल दस किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ गया है और पुद्दुचेरी से दक्षिण-पूर्व में 80 किलोमीटर तथा चेन्नई के दक्षिण-पूर्व में 90 किलोमीटर पर केन्द्रित है। इस तूफान के पश्चिम की ओर बढने की आशंका है तथा यह कराईकल और महाबलीप...

नवम्बर 30, 2024 8:13 अपराह्न

views 18

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को 13 माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को तेरह माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इनमें से एक माओवादी पर दो लाख रूपए का इनाम घोषित था। माओवादी के कब्जे से पांच किलो के टिफिन बम सहित अन्य विस्फोटक सामान बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विशेष कार्यबल-एसटीएफ और केन्द्रीय रिजर्व ...

नवम्बर 30, 2024 8:11 अपराह्न

views 24

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सड़क सुरक्षा और सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घ...

नवम्बर 30, 2024 8:10 अपराह्न

views 38

छत्तीसगढ़ में अब बस यात्रियों को घर बैठे बस की समय सारणी और रूट की जानकारी मिलेगी

छत्तीसगढ़ में अब बस यात्रियों को घर बैठे बस की समय सारणी और रूट की जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए उन्हें गूगल प्ले स्टोर से ’बस संगवारी एप’ डाउनलोड करना होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में इस ऐप को लॉन्च किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ परिवहन व...

नवम्बर 30, 2024 8:08 अपराह्न

views 21

उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री नेशनल पार्क आज से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया

उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री नेशनल पार्क आज से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही गोमुख, गरताग गली, नेलांग व केदारताल ट्रैक के चारों गेटों को शीतकाल के लिए बंद किया गया है। इस वर्ष 1 अप्रैल से 30 नवंबर तक 31 हजार पांच सौ आठ पर्यटकों ने पार्क का भ्रमण किया। इससे पार्क प्रशासन को सात लाख 80 ह...

नवम्बर 30, 2024 8:05 अपराह्न

views 22

रुद्रप्रयाग जिले में पेंशन योजना से वंचित लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे

रुद्रप्रयाग जिले में पेंशन योजना से वंचित लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में लोगों के जरूरी दस्तावेज तैयार किए जाएंगे, ताकि पात्र लाभार्थियों को पेंशन व अन्य योजनाओं का लाभ मिल सके। ये जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने बताया कि लोगों को पे...

नवम्बर 30, 2024 8:05 अपराह्न

views 31

अल्मोड़ा के रानीखेत में आयोजित पासिंग आउट परेड में 508 अग्निवीर शपथ लेने के बाद आज सेना में शामिल हो गए

अल्मोड़ा के रानीखेत स्थित सोमनाथ मैदान में आयोजित पासिंग आउट परेड में 508 अग्निवीर शपथ लेने के बाद आज सेना में शामिल हो गए हैं। इस दौरान केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव ने परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि सेना में शामिल होकर युवाओं ने अपने जीवन का सबसे अच्छा फैसला लिया है। ब्रिगेडियर संजय...

नवम्बर 30, 2024 8:04 अपराह्न

views 19

रुड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आईआईटी में ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ कार्यक्रम के तहत युवा संगम के पांचवें संस्करण का उद्घाटन

रुड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आईआईटी में ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ कार्यक्रम के तहत युवा संगम के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया गया। इस राष्ट्रव्यापी पहल को भारत के युवाओं के बीच अंतर- सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ...

नवम्बर 30, 2024 8:03 अपराह्न

views 19

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को नैनीताल में जल जीवन मिशन और पीएम सूर्य घर- मुफ़्त बिजली योजना का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को नैनीताल में जल जीवन मिशन और पीएम सूर्य घर- मुफ़्त बिजली योजना का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के निर्देश दिए। आज हल्द्वानी में आयोजित बैठक में श्री धामी ने योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर मानकों के अनुरूप समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के ...