मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 9, 2025 7:29 अपराह्न

printer

26वें कारगिल विजय दिवस के स्मरणोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू करने की तैयारी कर रही है सेना

सेना 26वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में स्मरणोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू करने के लिए तैयार है। 26 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने वाले नायकों की अदम्य सेवा, बलिदान और साहस का सम्मान किया जाएगा। सेना के अनुसार इस वर्ष के कार्यक्रम में स्थानीय समुदायों को शामिल करने और युद्ध नायकों की यादों को सम्मानित करने और युद्ध के महत्वपूर्ण ऑपरेशन और कार्यक्रम का विशेष संगम देखने को मिलेगा।

 

    इस सप्ताह से शुरू होने वाले एक विशेष अभियान में कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले युद्ध नायकों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान में पांच सौ 45 परिजनों को उनके निवास स्थान पर सम्‍मानित किया जाएगा। सेना के जवानों का एक दल आभार पत्रों के साथ 25 राज्यों, दो केंद्र शासित प्रदेशों और नेपाल का दौरा करेगा।

 

इस दौरान जवानों को परिजनों की शिकायतों का भी समाधान किया जाएगा। सेना उनकी विरासत को संरक्षित करने के लिए यादगार चीजें भी एकत्र करेगी और द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक में इन्‍हें प्रदर्शित किया जाएगा।

 

    हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। 1999 में इसी दिन भारत ने पाकिस्तानी घुसपैठियों से रणनीतिक ऊंचाइयों को पुनः प्राप्त करते हुए ऑपरेशन विजय को सफलतापूर्वक पूरा किया था। कारगिल युद्ध मजबूत राजनीतिक, सैन्य और कूटनीतिक कार्रवाइयों की गाथा है।     

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान